
Ad Space
झारखंड राज्य की पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रखी है।झारखंड पुलिस लगातार अपराधियों को पकड़ पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज रही है।झारखंड पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर लगातार नजर बनाई हुई है।इसको लेकर राज्य के सभी जिलों में विशेष अभियान चला रहे और आम जनता को भयमुक्त रहने का अपील भी कर रही है।इसी के तहत आज शनिवार को जमशेदपुर पुलिस वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल के निर्देशानुसार जमशेदपुर पुलिस द्वारा शहर में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के शहरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत चिन्हित किये गये संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्ती किया गया है।