
न्यूज़ टुडे झारखंड/बिहार (Dhanbad) धनबाद जिले के झरिया विधानसभा के MLA यानी विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह आज बुधवार को झरिया के प्रसिद्ध राजा तालाब से भव्य श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा निकाली है।इस दौरन महिला श्रद्धलुओं का भीड़ हजारों से अधिक संख्या में देखी गई है।बताया जाता है कि यह कलश यात्रा झरिया राजा तालाब से पदयात्रा करते हुए डिगवाडीह जैलगोरा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुचेंगे।
जैलगोरा में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।यह कार्यक्रम तीन दिवसीय है।इस श्रीरमकथा का सफल आयोजन के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। मुख्य कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व सुबह झरिया के राजा तालाब से ऐतिहासिक कलश यात्रा शुरू होकर जैलगोरा पहुचेंगे। आज बुधवार 25 अक्टुबर से लेकर 27 अक्टुबर तक अपराह्न तीन बजे से शाम सात बजे तक प्रसिद्ध कथा वाचक राजन जी महाराज कथा वाचन करेंगे। इस आयोजन के लिए पूरे जिले में प्रचार प्रसार किया गया है और हर चौक चौराहा तोरनोद्वार और भगवा झंडे से पाट दिया गया है। जैलगारा स्टेडियम के कथा स्थल में 400 फीट लंबा व 80 फीट चौड़ा पंडाल बनाया गया है।
जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। महाराज के लिए 40 फीट लंबा व 30 फीट चौड़ा मंच बनाया जा रहा है। साथ ही भंडारा के लिए आठ स्टॉल बनए गये है।मालूम हो कि झरिया कोयलांचल की दो मशहुर घराने की राजनीतिक लड़ाई में अब धर्मकथा की धुन भी घुलने लगी है। इससे पहले भाजपा की झंडे के नीचे सिंह मेंशन की श्रीराम को लेकर धार्मिक गतिविधियां अगले पंक्ति में देखी जाती थी लेकिन, अब इसमें रघुकुल का इंट्री होने जा रही है।
Accident: माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरन हादसा ,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुँचे अस्पताल…
जिसका शुभारंभ आज बुधवार 25 अक्टुबर 2023 को झरिया विधानसभा क्षेत्र के जैलगोरा स्थित बीसीसीएल की जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हो गई। इस आयोजन मंडली का मुख्य चेहरा झरिया विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह है। इसकी पूरी संभावना है कि इस आयोजन में राज्य भर के प्रमुख राजनीतिक चेहरे उपस्थित होंगे।