
न्यूज़ टुडे झारखंड/बिहार(Dhanbad) धनबाद जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन ने आज मंगलवार देर शाम सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम से शहर के प्रमुख पूजा पंडालों, विसर्जन एवं रावण दहन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्ति कर्मियों से प्रतिमा विसर्जन की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने विसर्जन वाले रूट को खाली रखने हेतु निर्देशित किया।
Dhanbad : रावण का पुतला दहन कर उपायुक्त ने दिया सत्य की असत्य पर जीत का संदेश…
इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त कर्मियों को सजग रहने और किसी समस्या की जानकारी मिलने पर संबंधित वरीय पदाधिकारी से संपर्क कर उसका समाधान करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त वरुण रंजन के साथ कंट्रोल रूम के प्रभारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार के अलावा सदर अस्पताल, स्वास्थ्य सेवा, पुलिस सहित नागरिक सुविधाएं प्रदान करने वाले विभागों के कर्मी मौजूद थे।