27 July 2024

DHANBAD:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार एग्यारकुण्ड प्रखंड अंतर्गत मैथन डैम किनारे स्थानीय मछुआरों समेत ग्रामीणों के बीच जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

Ad Space

लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत मछुआरों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की गई।

इस दौरान निष्पक्ष एवं बिना प्रलोभन के मताधिकार का प्रयोग हेतु जागरूक किया गया। वहीं, मतदाताओं को शपथ ग्रहण कराया गया।

मछुवारों से अन्य लोगों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करने का अपील किया गया। इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ हीं वोटर हेल्पलाइन ऐप एवं 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो।

यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

साथ ही उन्हें अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

मौके पर जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी एग्यारकुण्ड मधु कुमारी, बीएलओ, मछुआरे एवं ग्रामीण मौजूद रहें।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"