5 June 2023

DHANBAD:धनबाद:हाड़ी जाति समाज सुधार समिति सामाजिक संस्था के युवा समिति ने संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी.इस अवसर पर डीआरएम चौक व कार्मिक नगर में समिति के जिला प्रवक्ता कार्तिक हाड़ी,युवा अध्यक्ष अमित किशोर, महासचिव अजय हाड़ी, उपाध्यक्ष मनोज हाड़ी, संगठन सचिव भरत हाड़ी, सूचना मंत्री श्रवण हाड़ी, छोटेलाल हाड़ी, आजाद हाड़ी, सुनिल हाड़ी, राम हाड़ी, भुटान हाड़ी, दीपक हाड़ी समेत अन्य सदस्यों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.

इस अवसर पर कार्तिक हाड़ी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं।

यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल को हुआ था। बाबा साहेब की जयंती को पूरे देश में लोग उत्साह से मनाते हैं। भारत रत्न अम्बेडकर पूरा जीवन संघर्ष करते रहे ।

भेदभाव का सामना करते हुए उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की। आजादी की लडाई में शामिल हुए और स्वतन्त्र भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने के लिए संविधान निर्माण में अतुल्य भूमिका निभाई। बाबा साहेब ने पिछड़े और कमजोर वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"