27 July 2024

न्यूज़ टुडे झारखंड लातेहार Crime News : पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मानव तस्करी की शिकार 16 लड़कियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने इस दौरान एक लड़के को भी मुक्त कराया है।

Ad Space

Crime News : टाटा कर्मी के पुत्र व डिप्लोमा के छात्र की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस…

बरामद लड़कियों में से 12 लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं, जबकि चार लड़कियां छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। दिल्ली समेत बड़े शहरों में छापेमारी कर लड़कियों को मुक्त कराया गया है। पुलिस ने मानव तस्करी के धंधे में संलिप्त सात आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Dhanbad : झामुमो के नेताओ ने तेतुलिया कोक प्लांट में मजदूर का शव रखकर किया प्रदर्शन,हत्या का लगाया आरोप…

एसपी अंजनी अंजन ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लड़कियों की तस्करी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने कड़ी मेहनत की और कई बड़े शहरों में छापेमारी की और 16 लड़कियों को सुरक्षित बचाया। उन्होंने कहा कि छापेमारी जारी रहेगी। संभावना है कि जल्द ही अन्य लड़कियों को भी सुरक्षित मुक्त कराकर उनके घर भेज दिया जायेगा।

Crime News : जमीन विवाद को लेकर महिला को जलाया जिंदा,क्षेत्र में मचा अफरातफरी (देखें वीडियो)…

उन्होंने कहा कि कुछ लड़कियों के यौन शोषण के मामले भी सामने आये हैं। इसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।एसपी ने बताया कि मानव तस्करी के आरोपी गोपीचंद महतो (गुमला), अनिमा नगेसिया, शैलेन्द्र नगेसिया, मनोज प्रसाद, संदीप कुमार बड़ाइक (सभी महुआडांड, लातेहार), विकास नगेसिया (चाईबासा) और सुनीता मुंडा (दिल्ली) को गिरफ्तार किया गया है।

Dhanbad News : स्टेशनरी दुकान में लगी आग,फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू…

बच्चियों को मुक्त कराने में पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रशेखर चौधरी, अवर निरीक्षक सुमित यादव, आशुतोष यादव, मोहम्मद जफर आलम, अजय कुमार दास, राहुल कुमार मेहता, दिलीप कुमार दास, पुलिस कर्मी श्रीकांत कुमार, पंकज कुमार, मूगी सोरेन, गोदलिवा कुजूर आदि की भूमिका सराहनीय रही।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"