27 July 2024

RANCHI:DHANBAD: रांची:झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अलपंखयक विभाग के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी का दिल्ली से रांची आगमन पर धनबाद जिला से धनबाद जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष जाहिर अंसारी के नेतृत्व मे सैकड़ो गाड़ी के काफिला एवं बाजा-गाजा के साथ भारी संख्या मे अल्पसंख्यक कांग्रेस के पदाधिकारीगण , कार्यकर्ताओं ने रांची एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक मंजूर अंसारी का जोरदार स्वागत किया।

Ad Space

आगे जिलाध्यक्ष जाहिर अंसारी ने कहा की मंजूर अंसारी को प्रदेश की जिम्मेवारी देकर राष्ट्रीय नेतृत्व इमरान प्रतापगढी का आभार व्यक्त करता हूँ,

और आशा करता हूँ मंजूर सहाब के नेतृत्व मे पूरे प्रदेश मे अल्पसंख्यको की अधिकार,उत्थान,शिक्षा,रोजगार,माॅब लिंचिंग कानून को लेकर संगठित होकर समस्याओ का निराकरण करने के लिए संघर्षशील होगे संगठनात्मक मजबूती पर बल मिलेगा।

धनबाद से रांची मे स्वागत करने मे मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव शमशेर आलम,झरिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज अली,आसिफ रजा, साहब,इरफान खान चौधरी,मंजूर आलम सोनु,शकील अहमद,कलीम अंसारी,सिकंदरे आजाम,अशिफ रजा, तलत खान,एकराम कुरैशी,मिंहाज अंसारी,मो गुलाम लल्लू,महफूज आलम,इम्तियाज आलम,राजा खान,मुमताज अंसारी,सुजित कुमार,अमन साव,रंजीत कुमार धारी,मो सुल्तान,सिद्दीक अंसारी,इलियास अंसारी,मो रेहान,सहित भारी संख्या मे कार्यकर्तागण मुख्य रूप से शामिल हुए।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"