27 July 2024

अपराध कांड : अपराधियों के गिरफ्त में झारखंड,महिला असुरक्षित,युवा बेरोजगार…(पढ़े राज्य कांड)…

Ad Space

झारखंड राज्य के चाईबासा पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।झारखंड पुलिस का अभियान अपराधी व नक्सलियों के खिलाफ लगातार जारी है।अन्य जिलों के पुलिस अपराधी के गतिविधियों पर बनाई हुई है।तो नक्सल प्रभावित क्षेत्र के पुलिस नक्सलियों के गतिविधियों पर नजर बनाई हुई है।इसी के तहत चाईबासा पुलिस को सफलता हाथ लगी है।बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित भाकपा के तीन सक्रिय सदस्यों को चाईबासा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।पुलिस ने सदस्यों के साथ ही उनके निशानदेही पर पुलिस को लक्षित करने के उद्देश्य से छुपा कर रखे गए IED बनाने का सामान व उपकरण,डेटोनेटर, तीर बम बनाने से संबंधित किताब नक्सली साहित्य, नक्सली पत्र, खर्च किए गए आय-व्यय से संबंधित कागजात एवं दैनिक उपयोग के अन्य सामग्री ईत्यादि को बरामद किया है।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"