27 July 2024

अपराध कांड : अपराधियों के गिरफ्त में झारखंड,महिला असुरक्षित,युवा बेरोजगार…(पढ़े राज्य कांड)…

Ad Space

झारखंड राज्य के झारखंड पुलिस की वाहन जांच राज्य के सभी जिलों में जारी है।इस दौरन पुलिस को सफलता भी मिल रही है।प्रति दिन बाइक चोर को पुलिस पकड़ रही है।पुलिस द्वारा वाहन जांच में ऐसे कई बाइक चोर गिरोह का खुलासा भी हो रहा है।झारखंड पुलिस हर संभव प्रयासरत हैं कि झारखंड अपराध मुक्त हो।इसी के तहत पुलिस की सक्रियता राज्य के सभी जिलों के थाना के पुलिस अपराधी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाई हुई है।ताजा मामला पलामू पुलिस को सफलता मिली है।शुक्रवार को बताया जाता है कि सघन वाहन चेकिंग के दौरान पलामू पुलिस के द्वारा नौडीहा बाजार थानांतर्गत दो बाइक चोर शुभम कुमार राम,दिपक कुमार पासवान को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है।साथ ही नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 81/23 दर्ज कर दोनों बाइक चोर को न्यायीक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।दोनों पकड़े गए चोरों का आपराधिक हिस्ट्री पूर्व में भी बाइक चोरी में संलिप्त रहे हैं।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"