27 July 2024

NEWSTODAYJ : झारखंड राज्य के दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के लोधना गांव में जमीन विवाद में हुए गोलीकांड में फरार तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है। पुलिस ने तीनो को जेल भेज दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल के अंडाल क्षेत्र के बनबहाल ओपी अंतर्गत उत्तरजामबाद गांव से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपितों में पिता मुश्ताक शेख, पुत्र कलीम शेख एवं पुत्री रफेजा बीबी शामिल है। लेकिन मुख्य आरोपित अकबर शेख अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर है। घटना के 22 दिन बाद भी पुलिस लोधना गांव में कैम्प किये हुए है। जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर को सुबह जमीन विवाद को लेकर फरीद शेख एवं उसके बहनोई अकबर शेख ने फारुख के घर जाकर उसके साथ मारपीट करते हुए तड़ातड़ तीन गोली मारकर फरार हो गये थे। इसमें से एक मुख्य आरोपित फरीद को उसी दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गोलीकांड में घायल फारुख को इलाज के लिये दुमका ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी थी।

Ad Space

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"