27 July 2024

JHARKHAND: DHANBAD:झारखंड में गठबंधन के साझे में जो सीटें कांग्रेस को मिली हैं उनमें अब दूसरे दलों के लिए कोई वेकेंसी नहीं है। किसी की भी इंट्री अब मुमकिन नहीं है। चाहे वह रांची हो या फिर धनबाद। रांची में रामटहल और धनबाद के लिए हाथ पांव मार रहे रविन्द्र पांडेय के लिए कोई जुगाड़ नहीं है।

Ad Space

पार्टी के भीतर ही इसे लेकर कलह कचकच और मरमरिंग का दौर शुरू हो गया है।

कांग्रेस में ही कई हेवीवेट उम्मीदवार कतार में खड़े हैं।

रांची से सुबोध कांत के नाम की घोषणा हो गयी है। अगर वे फिट नहीं हैं तो वहां दूसरी पंक्ति के नेता कार्यकर्ता खड़े हैं।

धनबाद में भी बलिदानी मुमकिन नहीं है। इसबार कई स्थानीय नेता क्यू में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। विजय सिंह,अशोक सिंह,अजय दुबे, अनुपमा सिंह,कुमार गौरव,स्वेता सिंह,राजेश ठाकुर सभी आजूबाजू के ही निवासी हैं। इसबार इन्हें दरकिनार कर किसी बाहरी को टिकट देना संभव नहीं है।

बहरहाल अब कांग्रेस के ही किसी जुझारू, जीवट,जिद्दी,जिताऊ नेता कार्यकर्ता को टिकट मिलेगा।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"