27 July 2024

Loksabha chunav2024:धनबाद:भाजपा से ढुलू महतो के रूप में उम्मीदवार की घोषणा के साथ कांग्रेस में टिकट को लेकर संग्राम छिड़ गया है।कांग्रेस के लोग धनबाद को अब ज्यादा सहज और सॉफ्ट समझने का भ्रम पालने लगे हैं।हां 2019 के बनिस्पत आज मोदी लहर में गिरावट जरूर है।

Ad Space

हर कांग्रेसी की जुबान पर है कि मैदान में पुछछल्ला (टेलेंडर) बल्लेबाज है जिसे किसी आसान गेंद पर आउट किया जा सकता है। लेकिन भाजपा के कई संगठन हैं जो जमीन पर काम करते हैं।

वे किसी के बहकावे , फुसलावे या झांसे में नहीं आते। वे वयष्टि नहीं समष्टि के पक्षधर होते हैं। आज कांग्रेस के पास बूथ कमिटी नहीं हैं,कैडर का सर्वथा अभाव है। इसबीच जिस किसी ने दो पांच साल में लगातार फील्डिंग सजाई है,वह भाजपा की धारदार पिच पर कुछ हदतक मुकाबला कर सकता है।

अब आप जानिए कि धनबाद सीट के लिए अभीतक जिन नामों पर अध्ययन जारी है उनमें समरेश सिंह की पुत्रवधू स्वेता सिंह, जयमंगल सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह, कुमार गौरव, अशोक सिंह और ददई दुबे के नाम शामिल हैं। कांग्रेस की शीर्ष कमिटी हर समीकरण के हर विंदु पर बारीकी से अध्ययन कर रही है।छह में से अधिकतम विधानसभा में संगठन पर पकड़,जातीय आबादी,राजीनीतिक अनुभव, संघर्ष,सेवा और आर्थिक क्षमता का गहनअध्ययन जारी है।लॉटरी किसकी लगती है कहना बहुत मुश्किल है।

मालूम हो कि 2019 के विधानसभा चुनाव में संजय सिंह के नाम की घोषणा के बाद स्वेता को बोकारो से टिकट दिया गया था। पार्टी के इस निर्णय का भूमिहार समाज ने पुरजोर विरोध किया था। स्वेता सिंह विरंचि नारायण से पराजित हो गयी थीं।कहा जा रहा है कि किसी भूमिहार या राजपूत को ही इसबार टिकट मिलेगा।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"