27 July 2024

NEWSTODAYJ : देवघर जिला के कुंडा थाना क्षेत्र दुधनीय मोड़ के पास बीते दिनों महेन्द्र हत्याकांड मामले में देवघर पुलिस मोबाइल सेल कंपनी की मदद ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महेन्द्र यादव के मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर ली है। उसकी जांच टेक्निकल सेल से करायी जा रही है। उसके माध्यम से हत्या को लेकर सुराग मिलने की संभावना जतायी जा रही है।मालूम हो कि दिवाली की शाम अज्ञात अपराधियों ने रिया ऑटो सर्विस सेंटर के सामने धनबाद के भूली के रहने वाले महेंद्र यादव पर तबाड़तोड़ फायरिंग कर महेंद्र को निशाना बना कर अपराधियों ने चार राउंड फायर की, जिसमें से महेंद्र को कई गोलियां लगीं थी।जिससे उसकी मौत देवघर के एक अस्पताल में हो गई थी।बताया जाता है कि दुधनियां में सड़क किनारे उनकी नीतू देवी शृंगार की दुकान चलाती है। महेंद्र पहले धनबाद के भूली में रहते थे। वह अभी देवघर में ही शिफ्ट हो गए थे। उनके भाई उपेंद्र यादव और सुरेंद्र यादव भूली में स्कूल चलाते हैं। महेंद्र की हत्या का आरोप उन्हीं के गोतिया पर लगा है। आरोपी भी भूली में ही रहते हैं।

Ad Space

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"