27 July 2024

NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के बैंक मोड़ थाना अंतर्गत बैंकमोड़ शास्त्री नगर स्थित जावेद हबीब सैलून में काम करनेवाली युवती मंगलवार की शाम छत से कूद गई। वह शास्त्री नगर लक्ष्मी कॉम्पलेक्स स्थित सैलून में काम करती है। गंभीर स्थित में सहकर्मियों ने उसे पाटलिपुत्रा नर्सिंग होम में भर्ती कराया। प्राथमिक उपाचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रेफर कर दिया।जानकारी फिलहाल कोई नहीं दे पा रहा है। बताया जा रहा है। कि रेणुका सिंह पिछले नौ महीनों से धनबाद में जावेद हबीब सैलून में काम कर रही थी। मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे उसने सहकर्मियों को बताया कि वह बाहर जा रही है। थोड़ी देर में उसके छत से नीचे गिरने की सूचना मिली। वह छत से कूदी या उसे किसी ने धक्का दिया या फिर वह फिसल कर गिर गई। अभी इसकी सटीक जानकारी पुलिस के पास नहीं है। बैंक मोड़ पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

Ad Space

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"