8 September 2024

न्यूज़ टुडे झारखंड/बिहार(Gaganyaan Mission Test Flight) : चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और आदित्य एल-1 के प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन गगनयान मिशन की ओर अपने कदम बढ़ा रहा है।

Ad Space

Israel Hamas War : इजरायल रक्षा बलों ने गाजा में 100 से अधिक आतंकवादी ठिकानों पर की हवाई हमले…

इस बीच मिशन के टेस्ट व्हीकल की आज लॉन्चिंग होनी थी, जिसे तकनीकी कारणों की वजह से टाल दिया गया है।भविष्य के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रमों को देखते हुए अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा का परीक्षण करने के लिए इसरो आज मानवरहित उड़ान परीक्षण करने वाला था। इसरो ने टेस्ट व्हीकल अबार्ट मिशन-1 (TV-D 1) के जरिये पहले क्रू मॉड्यूल का परीक्षण करना था।भविष्य के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रमों को देखते हुए अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा का परीक्षण करने के लिए इसरो आज मानवरहित उड़ान परीक्षण करने वाला था। इसरो ने टेस्ट व्हीकल अबार्ट मिशन-1 (TV-D 1) के जरिये पहले क्रू मॉड्यूल का परीक्षण करना था।

Dhanbad : उपायुक्त धनबाद ने पंडालों में मौजूद नहीं रहने वाले दंडाधिकारी एवं कर्मियों पर की कार्रवाई…

गगनयान मिशन की लॉन्चिंग देखने के लिए श्रीहरिकोटा के बाहर कई बच्चे मौजूद हैं। स्कूली छात्रों ने कहा कि यह उनका इसरो का पहला दौरा है और उन्हें यहां आकर बहुत गर्व है। चंद्रयान -3 एक सफल मिशन है और हमें उम्मीद है कि यह मिशन भी सफल होगा।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"