27 July 2024

DHANBAD:बिहार में जहां कई साल पूर्व मलखाना से शराब पी गए तो वहीं झारखंड के धनबाद में एक थाने के मालखाना से चूहे गांजा और भांग पी गए जिसको लेकर थाना में सनहा भी दर्ज किया गया है!

Ad Space

राजगंज थाना में जप्त कर रखा गया 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा चूहा खा खा गए और भनक किसी पुलिस कर्मी को नही लगी!

उक्त आशय का खुलासा शनिवार को अनुसंधानक जयप्रकाश प्रसाद ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा की अदालत में की।

अदालत में यह मामला अनुसंधान कर्ता की गवाही के लिए चल रहा था। पूर्व में अदालत द्वारा अनुसंधान करता को जप्त प्रदर्शन अदालत में लेकर आने का निर्देश दिया गया था। गवाही के लिए अनुसंधान करता जयप्रकाश प्रसाद उपस्थित तो हुए लेकिन अपने साथ जप्त भांग तथा गांजा लेकर अदालत नहीं आए। लोक अभियोजक अवधेश कुमार ने थाना प्रभारी द्वारा दिए गए आवेदन से अदालत को अवगत कराते हुए कहा कि थाना प्रभारी द्वारा अपने आवेदन में कहा गया है कि मलखाना में रखें इस कांड के पदार्थ जो 10 किलो भांग तथा 9 किलो गांजा था उसे चुहों द्वारा विनष्ट कर दिया गया है

जिससे वह अदालत में उक्त प्रदर्श को प्रस्तुत करने में असमर्थ हैं। इस संबंध में राजगंज थाना में एक सनहा भी दर्ज कर किया गया है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि 14 दिसंबर 2018 को राजगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया था कि राजगंज पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर भांग तथा गंजा बरामद किया था। पुलिस इस संबंध में शंभू प्रसाद अग्रवाल और उनके पुत्र को गिरफ्तार किया था और यह मामला न्यायालय में चल रहा है लेकिन अधिवक्ता ने बताया कि इसका फायदा आरोपी को मिल सकता है जबकि न्यायालय साक्ष्य के आधार पर चलता है

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"