27 July 2024

धनबाद में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बनी रणनीति

Ad Space

DHANBAD:धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक शुक्रवार को परिषद भवन में संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह कर रहे थे, बैठक में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के धनबाद में सुनोजित कार्यक्रम भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई, बैठक में कांग्रेस से जुड़े जिले भर के कई बड़े नेता शामिल हुए,

जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने को लेकर जिला स्तरीय बैठक कर रहे हैं जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वार्ता चल रही है, राहुल के रूट को लेकर भी निष्कर्ष निकाले जा रहे हैं।

साथी उन्होंने बताया कि राहुल गांधी जी के इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुहिम में धनबाद के कई आम लोग , खास लोग ज्यादा से ज्यादा जुड़ सके और अपनी समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष रख सके। साथ ही जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर कटाक्ष किए, उन्होंने बताया कि आज देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से देश के लोगों का ध्यान भटका कर रखा है,

राम के नाम की राजनीति को भारत की जनता बखूबी समझ रही है आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संतोषी कुमार सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री जलेश्वर महतो, पूर्व मंत्री मनन मलिक, कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा, अशोक सिंह , गौतम समेत दर्जनों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"