27 July 2024

DHANBAD:टुंडी:धनबाद जिले के टुंडी थाना अन्तर्गत कमारडीह पंचायत के भोजुडीह निवासी 45 वर्षीय महिला तुलसी पाल की मौत हो गई।

Ad Space

घटना के संबंध में मृतिका के भाई ने बताया कि हमारी बहन तुलसी पाल बैंक से पैसा निकालकर लौट रही थी इसी क्रम में भोजूडीह ईदगाह कैंपस में पेड़ कटाई का कार्य चल रहा था।

दुर्भाग्यवस कटा हुआ पेड़ बहन तुलसी पाल के ऊपर गिर गया।

जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।
वहीं घटना के बाद घायल बहन तुलसी पाल को आनन फानन में SNMMCH मे भर्ती कराया गया। जहां चिकत्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसी बीच मीडिया से बात करते हुए मृतिका के भाई ने कमिटी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
वहीं मुखिया जयनारायण मंडल ने घटना को हादसा बताते हुए कमिटी पर लापरवाही का भी आरोप लगाया।
वहीं टुंडी थाना प्रभारी असीम टोपनो ने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही है।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"