29 March 2024

Ad Space

DHANBAD:धनबाद:धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि की अध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के आपत्तिजनक बयान के विरोध में पुतला जलाया।


निशिकांत दुबे के पुतला जलाने के दौरान निशिकांत दुबे माफी मांगो, महिला का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान और निशिकांत दुबे हाय हाय का नारा लगाती रहीं और हाथों में तख्ती लिए हुई थी।

मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान नही करती निशिकांत दुबे न पहला नेता हैं न तो आखरी जिन्होंने महिला का अपमान किया है। एक सांसद की ऐसी अमर्यादित भाषा हिंदुस्तान की राजनीति में कभी नही रहा है। सांसद निशिकांत दुबे को माफी मांगनी होगी।


वहीं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि गोड्डा सांसद निशिकान्त दुबे का बयान उनके मानसिक दिवालियापन का परिचायक है। महिला का अपमान किया है।इसके लिए निशिकान्त दुबे को माफी मांगनी होगी। सीता राणा ने निशिकान्त दुबे पर हमला करते हुए कहा कि जांच तो निशिकान्त दुबे की डिग्री की होनी चाहिए और मोदी की तानाशाही सरकार राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है।
मौके पर निधि प्रसाद, नवनीत नीरज, पूनम देवी, रूबी खातून, सोनी सिंह, गुड़िया देवी, हेमलता देवी, निशा सिंह, यशोदा देवी, देवी झा, जानकी देवी, लक्ष्मी देवी, रिंकू कुमारी, सुनीता पासवान, उषा यादव, शहजादी खातून, नूतन विश्वकर्मा, सोनी कुमारी, सावित्री कोड़ा, पूनम कुमारी, क्रांति देवी, दुर्गा देवी, सविता देवी, सरोजनी मुर्मू आदि शामिल थी।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"