27 July 2024

DHANBAD:झालसा के दिशा निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के आदेशानुसार आज मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया।

Ad Space

इस संबंध में अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार निताशा बारला ने बताया कि‌ जेल अदालत में रेलवे के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंकित कुमार सिंह की उपस्थिति में मंडल कारा अधीक्षक के द्वारा जेल अदालत के लिए चिन्हित 5 बंदियों को पीठासीन रेलवे के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष हाजिर कराया गया। जिसमें 2 बंदी मोहम्मद समीर और अजय कुमार रविदास को रिहा किया गया।

साथ ही न्यायिक दंडाधिकारी के द्वारा बंदियों के बीच विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से कर्तव्य परियोजना पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि कारागार में बंदियों एवं उनके परिवारों के अधिकारों का संरक्षण हो सके इसके लिए झालसा द्वारा कर्तव्य परियोजना चलाई जा रही है। इसके तहत बंदियों के परिवारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके पात्रता के अनुसार दिलाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकार अपनी अहम भूमिका अदा कर रही है।

जेल अदालत को सफल बनाने में डालसा सहायक अरुण कुमार, लिगल एड डिफेंस कांउसिल सिस्टम के सहायक नीरज गोयल, सुमन पाठक एवं जेल प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"