27 July 2024

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1,"adjust":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर पदाधिकारी के लिए है अलग काउंटर….

DHANBAD:धनबाद संसदीय क्षेत्र के बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद व झरिया विधानसभा में मतदान संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टियां कृषि बाजार समिति में बने स्ट्रांग रूम पहुंचने लगी।

Ad Space

सभी अनिवार्य औपचारिकता पूरी कर संबंधित विधानसभा के लिए बनाए गए काउंटर में उस विधानसभा के एआरओ की उपस्थिति में सामग्री रिसीव की जा रही है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा भी कृषि बाजार समिति में मौजूद है।

उन्होंने बताया कि धनबाद संसदीय क्षेत्र के 2539 बूथों के लिए सामग्रियां प्राप्त करनी हैं। इसके लिए विधानसभावार काउंटर बनाए गए हैं। बोकारो विधानसभा के 588 बूथ के लिए 14 काउंटर, चंदनकियारी के 297 बूथ के लिए 9, सिंदरी के 426 बूथ के लिए 11, निरसा के 424 बूथ के लिए 11, धनबाद के 458 बूथ के लिए 13 तथा झरिया विधानसभा के 346 बूथ के लिए 10 काउंटर बनाए गए हैं। सुगमता से ईवीएम रिसीव करने के लिए प्रत्येक काउंटर पर चार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं माइक्रो ऑब्जर्वर तथा सेक्टर पदाधिकारी की सामग्रियां प्राप्त करने के लिए अलग काउंटर है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि धनबाद संसदीय क्षेत्र के सभी 2539 बूथों की सामग्री रिसीव कर लेने के बाद स्ट्रांग रूम को सील कर दिया जाएगा। इसके बाद मतगणना की तिथि, 4 जून 2024, तक स्ट्रांग रूम थ्री लेयर सिक्योरिटी में रहेगा।

वहीं मतदान कर्मियों की सहायता करने के लिए दिलीप कुमार कर्ण, राजकुमार वर्मा, संजय कुमार सहित अन्य मास्टर ट्रेनर कृषि बाजार में मौजूद रहेंगे।

कृषि बाजार समिति में उपायुक्त माधवी मिश्रा, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार सहित सभी एआरओ व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"