27 July 2024

DHANBAD:निरशा:शनिवार को प्रतिबंधित मांगुर मछली लदा एक ट्रक पकड़ा गया है वहीं पुलिस मत्स्य विभाग से संपर्क कर एफआईआर करने में जुटी है। पिछले कई दिनों से इस अवैध कारोबार में सामने आ रहे दो गुटों को पुलिस चिन्हित कर कार्रवाई में लगी है।

Ad Space
https://youtu.be/kRPQT8NT0Mg

लगातार मांगुर मछली लदा गाड़ी पकड़े जाने से यह तो साफ हो गया है कि दोनों गुटों में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। एक भी गाड़ी स्थानीय पुलिस ने नहीं बल्कि क्षेत्र मे सक्रिय मछली तस्कर जो दो गुटों मे बंटे हैं उनके द्वारा पकड़वाई गयी है।

बतादे 21 फरवरी की रात एक गुट ने मैथन पुलिस से मांगुर मछली लदी गाड़ी पकड़वाई थी। इतना ही नहीं उक्त गुट के सरगना वर्णवाल ने मामला भी दर्ज कराया था। एक गुट द्वारा शुक्रवार की रात मैथन पुलिस से एक गाड़ी पकड़वाई!

जवाब में दूसरे गुट ने शनिवार के दोपहर गलफरबाड़ी पुलिस द्वारा एक ट्रक पकड़वाई। शाम ढलते ही दोनों गुट के लोग मैथन ओपी से लेकर निरसा थाना तक एनएच टू पर सक्रिय हो जाते हैं।

पुलिस को भी यह जानकारी है। लेकिन पुलिस स्वंय कार्रवाई न कर गुटों को मोहरा बना रही है। पूरे खेल पर लगाम नहीं लगाया गया तो कभी भी खूनी संघर्ष हो सकता है।

वहीं इस मामले में एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने कहा कि दोनों गुट के लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। इस अवैध कारोबार में शामिल लोग बख्शे नहीं जायेंगे।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"