27 July 2024

DHANBAD:अब तक 7 लाख 75 हजार से अधिक बच्चों को लगाया गया एमआर का टीका

खबर विस्तार से

DHANBAD:मीजल्स रूबेला उन्मूलन को लेकर 12 अप्रैल से शुरू एमआर अभियान कार्यक्रम के 36वें दिन जिले के 7421 बच्चों को मीजल्स रूबेला का टीका दिया गया।

Ad Space

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया अब तक कुल 775238 बच्चों को मीजल्स रूबेला का टीका दिया जा चुका है। वही आज की बात करें तो आज का लक्ष्य 7704 बच्चों को टीका लगाना था, जिमसें कुल 7421 बच्चों को आज टीका लगाया गया है।

उन्होंने सभी से अपील की है कि जिले के सभी बच्चे (9 माह से 15 वर्ष तक) को मीजल्स रूबेला का टीका अवश्य लगवाएं। ताकि हर एक बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित रहे।

आज बाघमारा में 2947, बलियापुर में 535, गोविंदपुर में 1388, धनबाद सदर में 359, झरिया में 305, निरसा में 932, तोपचांची में 497, टुंडी में 458 बच्चों को एमआर का टीका लगाया गया।

हम सब ने ठाना है, मीजल्स रूबेला से झारखंड को बचाना है*

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"