27 July 2024

DHANBAD:धनबाद : हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित 33वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबाल प्रतियोगिता में झारखंड की बालक टीम ने कांस्य पदक जीता है।

Ad Space

प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने हरियाणा को हराकर कांस्य पदक जीता है जिसके बाद खिलाड़ियों के धनबाद लौटने पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नेत्री रागिनी सिंह ने गुरुवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया।

जिसमें खिलाड़ियों को गुलदस्ता व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

मौके पर रागिनी सिंह ने बताया कि झारखंड के खिलाड़ी काफी होनहार है, इन्हें उचित संसाधन मिले तो आने वाले समय में यहां के खिलाड़ी पूरे विश्व में देश का नाम रौशन करेंगे। सम्मान समारोह में प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी सहित कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित थे। वही श्रीमती सिंह ने जूनियर राष्ट्रीय थ्रो बाल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने एवं उनकी सुविधाओं एवं उन्हे आर्थिक सहयोग करने को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री को पत्राचार भी किया है।

मालूम हो कि झारखंड की थ्रोबाल बालक टीम ने लीग मैच में बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उड़ीसा को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। जिसके बाद प्री-क्वार्टर में चंडीगढ़ को और क्वार्टर फाइनल में मुंबई को हराया था।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"