27 July 2024

DHANBAD:धनबाद पुलिस द्वारा जिले से ट्रांसफर हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं परीचारी प्रवरों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही जिले में नव पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं परीचारी प्रवर के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

Ad Space


कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान जिले से स्थानांतरित हुए सभी पदाधिकारियों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया। नव पदस्थापित सभी पदाधिकारियों ने आने वाले समय में जिले को अपराध मुक्त बनाये रखने के साथ साथ शांति व्यवस्था कायम रखने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने सभी पदाधिकारियों का हौंसला बढ़ाते हुए मार्गदर्शन के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

एसपी सिटी अजित कुमार एवं एसपी रुरल कपिल चौधरी ने भी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में जिले से स्थानांतरित हुए पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अमर पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक अरविंद विन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निशा मुर्मू व एसडीपीओ अभिषेक सिंह मौजूद थे।

विदाई सह सम्मान समारोह में वर्त्तमान में नव पदस्थापित महेश प्रजापति (बाघमारा एसडीपीओ), एसडीपीओ सिंदरी भूपेन्द्र राउत, निरसा डीएसपी रजत मणि बाखला, डीएसपी अरविंद सिंह, डीएसपी 1 शंकर कामती, डीएसपी संदीप गुप्ता समेत जिले के अन्य पुलिस निरीक्षक व कई थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।सबों ने एक दूजे का अभिवादन किया।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"