27 July 2024

DHANBAD:धनबाद में भारतीय जनता पार्टी छह अप्रैल को 43 वर्ष की हो जाएगी। मौके पर जिले में भाजपाईयों ने दर्जनों कार्यक्रम आयोजित कर रखा हैं.। स्थानीय स्तर पर ब्लड डोनेशन, स्वास्थ्य शिविर, अस्पताल में फल वितरण का कार्यक्रम रखा गया है । धनबाद में विधायक राज सिन्हा की मौजूदगी में आयोजित बैठक के बाद जानकारी देते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून ने बताया कि

Ad Space
43 वें स्थापना दिवस की तैयारी में भापा

आज कार्यक्रम को अंतिम रूपरेखा तैयार की जा रही है। सुबह दस बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।इसके अलावे प्रधानमंत्री के विशेष कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में सभी मोर्चे व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।कार्यकर्ताओं को दीवार पर कमल का फूल बनाना है। सभी कार्यक्रम की तस्वीर व सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा भी करनी है। स्थापना दिवस की सुबह सभी कार्यकर्ता को अपने घर की छत पर पार्टी का झंडा भी लगाएंगे।


स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं. वर्ष 2024 में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव होना है। चुनाव के पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़े रखने का मौका खोना नहीं चाहती है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंडल और मोर्चा के अध्यक्ष मुख्य अतिथि व आयोजक के रूप में भाग लेंगे।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"