27 July 2024

DHANBAD:लोकसभा चुनाव, टिकट के चहेते दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। भाजपा ने दो सीटों को होल्ड पर रखकर गंभीर उम्मीदवारों के दिल की धड़कने ट्रेन की माफिक तेज कर दी है। धनबाद के बारे में कोई भी स्थानीय नेता कुछ भी कहने से परहेज कर रहा है।

Ad Space

मानिए तो किसी को कुछ पता भी नहीं है। बाजार में एक नई चर्चा सामने आ रही है कि बमुश्किल ये सीट राजपूत के कब्जे में आया है सो इसे किसी हाल में हाथ से खिसकने नहीं देना है।

पहले पीएन,पीएन नहीं तो पूर्णिमा ही सही,अगर यह भी नहीं तो प्रीति सिंह।अब सवाल है कि कौन है प्रीति सिंह? ये धनबाद की ही बहु हैं और आईएएस शैलेश कुमार सिंह की पत्नी हैं। 1991 बैच के आईएएस शैलेश सिंह पीके रॉय कालेज के प्रसिद्ध प्रोफेसर स्व आरबी सिंह के पुत्र हैं।

शैलेश केंद्र सरकार में ग्रामीण विकास विभाग में सचिव हैं। इनकी मोडस ऑपरेंडी से केंद्र की सरकार काफी प्रभावित है। यही नहीं इनकी पत्नी प्रीति कई राज्यों में नमो एप की प्रभारी भी हैं। चर्चा है भाजपा उन्हें टिकट देकर राजपूत और महिला कोटा दोनों को एक साथ साधना चाहती है। इसमें कितनी सच्चाई है,नहीं मालूम।लेकिन चर्चा पुरजोर है।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"