27 July 2024

Bhuli:भुली:आजादनगर बजरंग बली मंदिर प्रांगण में बीते दिनों राम नवमी पर्व को सफलता पूर्वक समापन को लेकर आजादनगर राम नवमी पूजा समिती के लोगो को सम्मानित किया गया। वहीं इस कार्यकर्म में धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह, पूर्व महापौर धनबाद नगर निगम इंदू देवी,
समाजसेविका आसनी सिंह, धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित होकर समिती के लोगो को सम्मानित करने का काम किए।

Ad Space

सर्वप्रथम सभी अतिथि ने बजरंगबली मंदिर में आराधना कर नारियल फोड़ कार्यक्रम की शुरुआत किए कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर और राम नवमी पूजा समिती के अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव और संचालन जितेंद्र कुमार ने किया। समिति के लोगो ने अतिथियों का बुके स्वागत देकर किया।

सम्मानित होने वालो में राज कुमार श्रीवास्तव, केदार शर्मा, मनोज शर्मा, सुधीर वर्मा,राकेश यादव , दीपक महतो, सुनील मिश्रा,कृष्णा झा, रामलाल पंडित, समानंद झा , धर्मेंद्र कुशवाहा, राम कुमार रावत, आर्यन कुमार, कार्तिक कुमार, नीरज पासवान, अमन सिंह, राधेश्याम, राजेश गोस्वामी, कृष्णा कुमार दास, अंशु कुमार, शिवम कुमार शर्मा, राज मुखर्जी, चंपा देवी, तारा देवी, पूर्णिमा मुखर्जी, नीलम प्रजापति, कविता शर्मा, प्रभात सिंह, मंजीत सिंह, शंभू पासवान, संदीप कुमार, प्रेम कुमार, राहुल मुखर्जी, अनुज कुमार, रोहित कुमार, आशीष कुमार दास, राहुल पंडित, मनोज गोस्वामी, जीतन साव, भूपेन दास , जय राम प्रजापति, राजीव कुमार रावत, उमेश सिंह, आजादी रवानी और उपस्थित प्रेस मीडिया के बंधु गण इत्यादि। मौके पर नव संकल्प मंच के संरक्षक नीलू कांत सिन्हा, राजू प्रसाद हरी, सरजू सिंह, विजय नारायण पांडे, उमा शंकर तिवारी, राजदेव राम, संतोष सिंह, प्रयाग रविदास, ओबीसी मोर्चा झारखंड प्रदेश महामंत्री दिनेश यादव, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के गंगा बाल्मिकी, ओबीसी मोर्चा भूली मंडल अध्यक्ष अरुण मंडल, एस टी मोर्चा अध्यक्ष गुड्डू चौधरी, भारतीय जनता पार्टी सह सोशल मीडिया ललन मिश्रा,भूली मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह , उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह, सखीचंद महतो इत्यादि थे।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"