27 July 2024

Bhuli:भूली:- झारखंड मोड में नागरिक संघर्ष मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना देकर आठ लेन सड़क मार्ग में झारखंड मोड में जंक्शन देने की मांग की है।
वहीं धरना को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने कहा कि आठ लेन सड़क आम लोगों के सुविधा के लिए बनाया जा रहा है। लेकिन झारखंड मोड में जंक्शन नही देने से लाखों लोग प्रभावित होंगे।

Ad Space

भूली की आबादी के साथ धारजोरी, पातामहुल, नावाडीह, कसियाटांड़, भुली बस्ती के लोग प्रभावित होंगे।

यहां की लोगों को 2 से 3 किलोमीटर की दूरी बढ़ कर 15 किलोमीटर की हो जाएगी। हमारी मांग नही मानी गई तो आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।
नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि आठ लेन सड़क में झारखंड मोड के पास जंक्शन नही दिया गया तो लोगों को इमरजेंसी के दौरान मुसीबत का सामना करना होगा।

भुली के नजदीक जो भी अस्पताल है उसकी दूरी 3 से 5 किलोमीटर है। जो जंक्शन नही दिए जाने पर 15 से 20 किलोमीटर की दूरी हो जाएगी । इमरजेंसी के दौरान मरीजों को परेशानी होगी। जिला प्रशासन को लाखों लोगों की समस्या को संज्ञान में लेना चाहिए। सड़क लंबी दूरी को कम करता है जबकि आठ लेन सड़क जंक्शन के अभाव में 1 या दो किलोमीटर की यह दूरी लगभग 10 से 15 किलोमीटर हो जाएगी।


नागरिक संघर्ष मोर्चा के भुली नगर अध्यक्ष प्रमोद पासवान ने कहा कि भुली के दर्जनों स्कूल व आठ लेन सड़क के दो तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाला स्कूल की दूरी 15 किलोमीटर की हो जाएगी। इससे स्कूली बच्चो को परेशानी होगी। इस दायरे में कई स्कूल प्रभावित होगा और बच्चो के शिक्षा पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
नागरिक संघर्ष मोर्चा के धरना में कांग्रेस पार्टी के भुली नगर अध्यक्ष रौशन कुमार उर्फ मिंटू ने कहा कि आठ लेन सड़क लोगों के सुविधा के लिए होना चाहिए न कि समस्या पैदा करने के लिए। एक दो किलोमीटर की दूरी अगर 15 किलोमीटर की हो जाय तो इसे विकास नही विनाश कहा जायेगा। कई मायनों में यह सड़क भुली व आसपास के लोगों के लिए कही यह अभिशाप न बन जाय।

धरना में मुख्य रूप से डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा, रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू भाजपा भुली मंडल के उपाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, जगदीश प्रसाद राय, भुनेश्वर प्रसाद ठाकुर रोशन कुमार, मोहन कुमार, पंडित कुमार, राजा कुमार, विकास कुमार, बंटी कुमार, यस अग्रवाल सनी कुमार, गोलू कुमार, आलोक कुमार रजक, विशाल कुमार, सीबी सिंह, राजेंद्र नोनिया, केसर शर्मा, पिंटू कुमार, सुनील कुमार, नीतीश कुमार,अमरजीत पासवान आदि मौजूद थे।
धरना के उपरांत धनबाद उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें आठ लेन सड़क निर्माण में झारखंड मोड के समीप जंक्शन की मांग की गई।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"