27 July 2024

नई दिल्ली डेस्क : नेपाल में रविवार यानी 5 नवंबर को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई है।वहीं, अफगानिस्तान में भी देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए।इससे पहले शुक्रवार 3 नवंबर को भी नेपाल में विनाशकारी भूकंप ने कहर बरपाया था।बता दें, भूकंप से अब तक 157 लोगों की जान जा चुकी है।कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। बता दें, नेपाल में 8 साल के सबसे भीषण भूकंप के एक दिन बाद शनिवार को 4.2 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया। यह झटका शनिवार सुबह 3:40 बजे जाजरकोट जिले में दर्ज किया गया। आपको बता दें, देर रात (1 बजे) यूपी के अयोध्या में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई है।इसका केंद्र अयोध्या से 215 किमी उत्तर में 10 किमी की गहराई पर था।

Ad Space

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"