
झारखंड राज्य अपराध मुक्त बनाने के लिए झारखंड पुलिस अब आपको हर चौक चोरहे में मिल जाएंगी।झारखंड पुलिस राज्य से अपराध मुक्त करने के लिए तथा अपराधियों का कमर तोड़ने के लिए एक से एक अभियान चला रहे है।पुलिस अपने अपने जिले में पूरी तरह सतर्क होकर अपनी अपनी जिम्मेवारी निभा रहे है।सोमवार को राज्य के सबसे बड़ा जिला जमशेदपुर में कुछ पुलिस का नजारा देखा गया है।पुलिस एक ओर पैदल गश्ती कर रही है तो दूसरे ओर वाहन जाँच।जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने सभी थानेदार को सख्त आदेश जारी कर अभियान चलाने का आदेश दिए थे।इसी के तहत आज सोमवार को जमशेदपुर पुलिस द्वारा नशाखोरी, अड्डाबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं पुलिस तथा आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से सीतारामडेरा, गोलमुरी, परसुडीह, साकची एवं शहर के अन्य थाना अन्तर्गत संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए पैदल गश्ती व वाहन जांच अभियान चलाई गई हैं।