27 July 2024

बैंक मोड़ गोलीकांड को लेकर कांग्रेस ने उग्र आंदोलन का रूपरेखा किया तैयार,48 घँटे का दिया अल्टीमेटम…

Ad Space

न्यूज़ टुडे झारखंड/बिहार(Palamu)पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा पंचायत क्षेत्र में एक 27 वर्षीय महिला के साथ रेप किया गया। 29 अक्तूबर की देर शाम महिला शौच करने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी क्रम में वहां आए चार युवकों में से दो ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सोमवार को एमएमसीएच में महिला की मेडिकल जांच करायी गयी। साथ ही न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया है। चैनपुर पुलिस इस संबंध में कांड संख्या 279/23 दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था। बाहर रहकर मजदूरी करने के कारण दूसरे प्रदेश में गया हुआ है। महिला के अनुसार घटना रात करीब 1 बजे की है। महिला शौच के लिए बाहर निकली थी। इसी क्रम में चार लड़के आए। इनमें एक उससे पूर्व परिचित था। दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।इधर, जानकारी मिली है कि पूर्व परिचित युवक के साथ महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला शौच के बहाने युवक से मिलने गई थी। इसी क्रम में तीन अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। चारों में एक प्रेमी और एक अन्य युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह भी चर्चा है कि महिला के साथ उसके प्रेमी ने शादी के लिए एक सप्ताह पहले मारपीट की थी। प्रेमी का कहना था कि उसका पति दोनों के रिश्ते के बारे में जानता है। ऐसे में वह उसे छोड़कर उससे शादी कर ले। महिला द्वारा इनकार करने पर प्रेमी ने मारपीट की थी। यहां यह भी बता दें कि महिला का प्रेमी उसका पति का साथी बताया गया है।मामले में चैनपुर पुलिस का कहना है कि चार युवकों पर महिला से दुष्कर्म से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी बंदूआ क्षेत्र के हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"