27 July 2024

NEWSTODAYJ : बोकारो जिले के डीवीसी के बोकारो ताप विद्युत केंद्र में कार्यरत सप्लाई मजदूरों का लंबित मामलों को लेकर संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने शनिवार को डीवीसी के उप महाप्रबंधक के कार्यालय में उप महाप्रबंधक बी जी होल्कर के साथ संयुक्त मोर्चा ने बैठक किए।बताया जाता है कि इस बैठक में उप महाप्रबंधक से सकारात्मक वार्ता हुई है।वार्ता का नेतृत्व बीजेपी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष भरत यादव ने किया है।वार्ता में संयुक्त मोर्चा के ब्रजकिशोर सिंह, नवीन पाठक, संजय मिश्रा, रघुवर सिंह, नागेश्वर महतो, गणेश राम,सरयु ठाकुर, असीम तिवारी आदि लोग मौजूद थे।

Ad Space

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"