27 July 2024

झारखंड राज्य के धनबाद जिला हर दिन किसी ना किसी बातों को लेकर धनबाद जिला सुर्खियों में रहती है।कभी अपराध की घटना देखने व सुनने को मिलती है तो कभी लूट व चोरी की अपराध होते रहती है।जिस कारण धनबाद प्रतिदिन सुर्खियों में रहती है।आपने बीते दिनों सुना व देखा ही होगा सिन्दरी के पूर्व विधायक फूलचंद मंडल के बेटे पर हमला का मामला सामने आई थी।ठीक उसी दिन शाम को धैया निवासी कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के ड्राइवर ने फूलचंद मंडल के बेटे पर भी आरोप लगाए थे।इधर ये मामला अभी ठंडा ही नही हुआ कि कांग्रेस झरिया प्रखंड के उपाध्यक्ष ने कांग्रेस धनबाद जिला अध्यक्ष पर जान मरवाने व नगालैण्ड का पिस्टल चमकने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत किए थे।अब तत्कालीन सरकार के JMM यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के धनबाद नेताओं में विवाद छिड़ता हुआ टीवी चैनल व अखबारों तथा सोशल मीडिया में देखने को मिल रही है।बताया जाता है कि धनबाद सर्किट हाउस में धनबाद JMM पार्टी के बैठक के बाद JMM के नेताओ में विवाद हुआ।वही कोयला चोर , कोयला चोर की सोर हो रही थी।हलाकि इस विवाद के बाद जिला प्रवक्ता के हस्तक्षेप के बाद मामला को शांत कराई गई।बताते चलें कि झारखंड राज्य में गठबंधन का सरकार है।इस गठबंधन की सरकार में कांग्रेस व JMM भी शामिल है।ये सभी घटना के बाद राजनीति के गलियों में घमासान मची हुई है।नेता अपने ही पार्टी के खिलाफ आरोप परोप लगा रहे है।

Ad Space

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"