27 July 2024

NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के भूली श्रमिक नगरी कॉलोनी डी ब्लॉक दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में सदस्यता अभियान का कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम मुर्तजा आलम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए

Ad Space

वहीं गुलाम मुर्तुजा ने संबोधित करते हुए कहा कि धीरे-धीरे ही सही बहुत जल्द झारखंड प्रदेश के सभी 24 जिला में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और केंद्रीय अध्यक्ष जन-जन के नेता पप्पू यादव के हाथों को मजबूत किया जाएगा और पार्टी का जन आधार बढ़ाया जाएगा।हलाकि जन अधिकार पार्टी को लोगो का सहयोग भी मिल रही है

वहीं सदस्यता अभियान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुलाम मुर्तजा आलम ने कहा के

झारखंड प्रदेश के मूलभूत समस्याओं को समाधान करने के लिए और जनता के मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाने के लिए जन अधिकार पार्टी हर संभव संकल्पित है जन अधिकार पार्टी झारखंड की जनता की सेवा के लिए एक-एक पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी समर्पित है उन्होंने कहा कि राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था लचर हालत में है स्वास्थ्य शिक्षा सड़क बिजली पानी रोजगार जैसे मूलभूत समस्याओं से जनता तरसत है जिसको लेकर जन्म अधिकार पार्टी झारखंडियों को इन सारी मुद्दों से छुटकारा दिलाने के लिए राज्य भर में जिला स्तरीय आंदोलन करेगी जिससे राज्य की जनता को लवांवित किया जा सके इस सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि आप खुद को पप्पू यादव ही समझे जब तक अपने आप को पप्पू यादव नहीं समझेंगे तो पप्पू यादव के जनता के प्रति समर्पित भाव को भी नहीं समझ पाएंगे इसलिए जरूरी है खुद को पप्पू यादव समझे और जनता की समस्याओं से जुड़े और जनता की मूलभूत समस्याओं को अपनी समस्या समझते हुए उसके निवारण के लिए कार्य करें इसी का नाम मानवता है इसी का नाम इंसानियत है आगे उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता को किसी से कम समझने की आवश्यकता नहीं है।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"