27 July 2024

झारखंड राज्य के धनबाद जिले के रणधीर वर्मा चौक के समीप बुधवार को बीजेपी महिला मोर्चा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया है।आक्रोशित महिलाओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ हाय हाय का नारेबाजी की है।इस दौरन महिलाओं ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को पलटू के नाम के बारे में बताया।महिलाओं ने बताई की सता के नशे में नीतीश भूल गए कि वो हैं एक मुख्यमंत्री।बताया जाता है कि बीजेपी धनबाद जिला महामंत्री बॉबी पांडेय के नेतृत्व में धनबाद महानगर भाजपा महिला मोर्चा के तरफ से आपत्तिजनक ब्यान देने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन धनबाद रणधीर वर्मा चौक पर किया गया।इस बाबत धनबाद महिला मोर्चा जिला महामंत्री बॉबी पांडेय ने मीडिया से कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के द्वारा आपत्तिजनक ब्यान देने के बाद झारखंड ही नही पूरे देश की महिला आक्रोशित है।ओर इससे यही साबित होता है की उनकी मानसिकता खराब हो गयी है।कहा की क्या उनके संस्कार में गदंगी भरी हुई हैं या सता के नशा में भूल गए हैं कि वो एक मुख्यमंत्री के पद पर है। बिहार का पलटू नेता के नाम से तो जाने ही जाते थे।अब तो गिरे हुए नाली के कीड़ा का समान बन चुके हैं। इसकी मैं घोर निंदा करती हूं।इस दौरन पुतला दहन कार्यक्रम में धनबाद महानगर जिला महिला मोर्चा की जिला महामंत्री बॉबी पांडेय, बरिष्ठ महिला मोर्चा नेत्री रूनकी गुप्ता, महिला जिला मंत्री गुड़िया देवी, जिला मंत्री सुषमा गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य रूबी ओझा, सदर मंडल उपाध्यक्ष बसंती देवी, सुनीता केशरी आदि मौजूद थी।

Ad Space

राजनीति : कांग्रेस के बाद अब JMM के नेताओं का विवाद,धनबाद के राजनीति में मचा घमासान…पढ़ें पूरी खबर..

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"