27 July 2024

संवादाता- बबलू कुमार

Ad Space

पेटरवार। रविवार को गोमिया विधानसभा के स्थानीय विधायक डॉक्टर लम्बोदर महतो के आवास पर जनता दरबार का आयोजन हुआ। जहां आम लोगों की समस्या को सुनी गई। श्री महतो जनता दरबार में गोमिया विधानसभा से आये हुए लोगों के समस्या का समाधान के लिए हर संभव प्रयास में जुट जाते है। जनता दरबार में लोग पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद, विकास संबंधी कार्य आदि की समस्या को लेकर आते है। सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीण अपनी समस्या बारी बारी से विधायक के समक्ष रखा इस दौरान जो भी मूलभूत समस्या जनता ने रखी उसे विधायक ने सूचीबद्ध कर आश्वस्त किया कि बहुत जल्द सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
वहीं तत्काल समाधान होने वाले समस्याओं को मौके पर से ही दूरभाष के माध्यम से संबंधित विभाग के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए, वही आदिवासी कुर्मी समाज के महिला एवं पुरुष ने सामूहिक रूप से विधायक को धन्यवाद किया एवं आभार व्यक्त किया कि विधानसभा सत्र में आदिवासी कुर्मी समाज की समस्याओं को बेहतर तरीके से मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष केे समझ समस्याओं को रखा, मौके पर सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"