27 July 2024

NEWSTODAYJ : धनबाद जिले में रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत कांग्रेस सांसद व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी धनबाद पहुंचने की खासा उत्साह और खुशी धनबाद के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में दिख रही थी।

Ad Space

सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी ही बेसब्री से राहुल गांधी का इंतजार कर रहे थे।जिस टुंडी मे उन्होंने रात्रि विश्राम की उसी धरती से झारखण्ड के आंदोलंकारी विनोद विहारी महतो ने झारखंड अलग राज्य और जमींदारो के खिलाफ मुहीम छेड़ी थी जिस महानायक विरसा मुंडा की धरती पर राहुल अपनी यात्रा कर रहें हैँ उस महानायक आंदोलंकारी विरसा मुंडा के प्रतिमा पर एक फुल तक चढ़ाने के लिए उनके पास समय नहीं था पर राहुल लुसी को बिस्कुट खिलाना नहीं भूले, उन्होंने अपनी यात्रा के दारम्यान लूसी को बिस्कुट खिलाया उसे प्यार किया.

इधर राहुल के द्वारा लुसी(कुत्ते) को बिस्कुट खिलाने पर बाघमारा विधायक ने चुटकी लेते हुए कहा कि जिस विरसा और विनोद बाबू की धरती पर यह यात्रा लेकर लोगो से वोट मांगने की अपील राहुल कर रहें हैँ उन्होंने अपनी यात्रा के दारम्यान उनके प्रतिमा पर एक फुल माला तक अर्पण नहीं किया पर लुसी (कुत्ते) को बिस्कुट खिलाना का टाइम उनके पास रहा.

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"