27 July 2024

Ad Space

NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के मंडलकारा में कैदियों के बीच झड़प में यूपी का शूटर और नीरज सिंह हत्या कांड में जेल में अमन सिंह मारा गया।बताया जाता है कि झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के पति और कांग्रेस नेता नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या का अभियुक्त यूपी का कुख्यात गैंगस्टर अमन सिंह रविवार को धनबाद जेल में बंदियों के बीच हुए हिंसक झड़प में मारा गया। उसे सात गोली मारी गई है।नीरज सिंह हत्याकांड में अमन सिंह झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह के साथ अभियुक्त था। संजीव सिंह भी इस हत्याकांड में जेल में बंद हैं।जेल में झड़प शुरू होते ही जेल प्रशासन ने पगली घंटी बजा दी। इधर, सूचना मिलने पर प्रशासनिक और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेल के अंदर छापेमारी चल रही है।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"