27 July 2024

Ad Space

NEWSTODAY(J/B) झारखंड राज्य के धनबाद जिले के पुलिस कप्तान संजीव कुमार वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान का कमर तोड़ने के लिए विशेष टीम बनाई हुई है।पुलिस कप्तान संजीव कुमार लगातार प्रिंस खान के गुर्गे नजर बनाई हुई है।बीते महीने बैक मोड़ कार सेंटर में गोलीबारी के बाद धनबाद पुलिस लगातार प्रिंस के गुर्गे को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज रही है।आज मंगलवार 14 नवंबर को धनबाद पुलिस कप्तान संजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि प्रिंस खान ऊर्फ हैदर अली के संगठित आपराधिक गिरोह के सक्रिय सदस्य वीर सिंह को धनबाद पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश निवासी वीर सिंह विभिन्न बैंक खातों के जरिए प्रिंस खान तक रुपयों का ट्रांजेक्शन किया करता था। आरोप है कि अभियुक्त वीर ने दुबई जाकर प्रिंस खान से मुलाकत कर उसे बैंक एटीएम कार्ड मुहैया कराया था। फिलहाल पुलिस 40 विभिन्न बैंक खातों की पहचान कर खाताधारकों व अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"