![](https://newstodayjharkhand.com/wp-content/uploads/2023/10/eiH9DF695784.jpg)
न्यूज़ टुडे झारखंड/बिहार(Dhanbad) धनबाद जिले के बाघमारा विधानसभा के बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलने पहुँचे।जहाँ उन्होंने धनबाद में गिरती कानून व्यवस्था पर चर्चा किए।ढुल्लू महतो ने कहा कि जमशेदपुर स्थित आवास में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से मुलाकात की गई।रघुवर दास को उड़ीसा के नए राजपाल बनाएं जाने पर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित की गई है।तथा धनबाद में गिरती कानून व्यवस्था पर विभिन्न मुद्दे पर चर्चा की गईं है।आगे उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी हैं जहां सभी को एक समान सम्मान किया जाता हैं।
Ad Space