27 July 2024

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"adjust":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

धनबाद की आवाज संसद भवन में रखने के लिए ढुलू महतो से बेहतर कोई नहीं : राजनाथ सिंह

JHARKHAND: Bokaro:बोकारो की पहचान केवल झारखण्ड ही नहीं पूरे विश्व मे इस्पात नगरी के रूप में है और पूरे देश के खनिज संसाधनों का केंद्र झारखण्ड है।

Ad Space

स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखण्ड को अलग राज्य का दर्जा इस लिए दिलाया था कि यहाँ के लोगों की उन्नति हो सके। झारखण्ड को भाजपा ने तीन मुख्यमंत्री दिए सभी बेदाग और राज्य की प्रगति के लिए कार्य किये, लेकिन झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने जिन्हें मुख्यमंत्री बनाया वे अपने भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का भी कार्य कर रहें है।

उक्त बातें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहीं। वे मंगलवार को धनबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बोकारो सेक्टर 2 दुर्गा मंदिर मैदान में भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो के समर्थन में आये विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि धनबाद के धरती पर पले बढ़े ढुलू महतो यहां के हर दुःख दर्द से वाकिफ है। भारतीय जनता पार्टी ने धनबाद लोकसभा से इन्हें चुनकर के बड़ा सार्थक निर्णय लिया है। धनबाद की आवाज को संसद भवन में रखने के लिए ढुलू महतो से बेहतर कोई नहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ढुलू महतो ने कहा कि झारखंड में झामुमो और कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण यह प्रदेश विकास की अपार संभावनाओं के बावजूद विकसित नहीं हो पाया है।

कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है तो झूठ बोल रही है कि तीसरी बार सरकार बनने पर भाजपा आरक्षण समाप्त कर देगी, लेकिन देश में कोई भी ताकत संविधान सम्मत आरक्षण को समाप्त नहीं कर सकती है।

उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा अपने पक्ष में 25 मई को क्रम संख्या 02 नं पर कमल निशान दबाने की अपील की उसके लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।जनसभा में भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल लाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, बोकारो के स्थानीय विधायक बिरंची नारायण, भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही, लोकसभा प्रभारी सुरेश साव ने भी जीत का आह्वान किया।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील जनता से किया। जनसभा के बाद भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बोकारो के चास प्रखंड में जनसंपर्क दौरा किया। लोगों से संवाद कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जनता ने उनका हौसला बढ़ाया औऱ कमल निशान पर बटन दबाने के संकल्प को दोहराया।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"