29 March 2024

Jharkhand:झारखंड के दुमका जिले में शनिवार शाम 65 साल के एक पंचायत मुखिया की हत्या हो गई। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

Ad Space

पुलिस अधिकारी शिवेंद्र ने बताया कि हंसडीहा इलाके में बाइक सवार आरोपियों ने बरहेट पंचायत के मुखिया सुरेश मुर्मू पर गोली चला दी।

पुलिस का कहना है कि घटना के दौरान वह घर मुखिया घर लौट रहा था। मुर्मू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट लेकर गए, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी है। कारणों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने हत्या के विरोध में चक्का जाम कर दिया।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"