27 July 2024

JHARKHAND:जमशेदपुर: रांची-टाटा रोड पर आज एक भयानक हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रही एक कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी।

Ad Space

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का नक्शा बदल गया। कार में सवार चार जवान युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह सभी आदित्यपुर-2 के रहनेवाले थे।

इनके नाम नवनीत उर्फ यश शर्मा, सूरज साव, संस्कार एवं अभय रंजन सिंह बताये गये। सबसे दुखद आलम यह है कि मृतक संस्कार कुछ रोज बाद स्कॉलरशिप लेकर पढ़ाई करने लंदन जाने वाला था।

वहीं, अभय आदित्यपुर में एक कंपनी में काम करता था, उसका दोस्त संस्कार भुवनेश्वर में पढ़ाई करता था। हादसे की फैली खबर के बाद बारी-बारी कर अस्पताल पहुंचे घरवालो की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। उनकी हालत देख हर किसी के आंखों में आंसू छलक आये। हादसे में मारे गये चारों जवान युवक अपने-अपने घरों के इकलौते बेटे थे। हादसे के बाद आसपास से जुटे कुछ लोगों ने क्रेन और कटर का इस्तेमाल कर कार के अंदर फंसी डेड बॉडी को बाहर निकाला।

जिसने भी यह हादसा देखा-सुना, उनकी रूह कांप उठी। दिल दहला देने वाला यह हादसा रांची-टाटा रोड पर चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा गांव के पास हुआ।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"