8 September 2024

Jhariya:झरिया विधानसभा 100 बूथों पर 100 लोगो के साथ मन की बात को सूने:रागिनी सिंह

Ad Space

Jhraiya:भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह की अध्यक्षता में झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होने वाले मनकी बात कार्यक्रम के 100 वे एपिसोड को लेकर झरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई

जहा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि हम सबों के लिए यह काफी गर्व का विषय है कि अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का इस महीने 30 अप्रैल को 100 वें एपिसोड का प्रसारण हो रहा है।

भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर में भी अधिकांश जगहों पर इस कार्यक्रम के प्रसारण करने का निर्णय लिया है

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा का इस कार्यक्रम के ऐतिहासिक प्रसारण करवाने में विशेष जिम्मेवारी बनती है और झरिया विधानसभा 100 बूथों पर 100 लोगो के साथ मन की बात को देखना है

अतः आप सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध होगा कि मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पर वहा के स्थानीय लोगो के साथ सुन इस कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने का काम करे और झरिया विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश जगहों पर इस कार्यक्रम का प्रसारण हो
जहां भी आप प्रसारण करने की व्यवस्था करते हैं।

वही इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून उमेश यादव,मन की बात कार्यक्रम के संयोजक बीरेंद्र हंसदा, सुमन अग्रवाल, शैलेश सिंह चंद्रवंशी, समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"