27 July 2024
हड़ताल योजना : रेल कर्मचारियों का हड़ताल तय,ECRKU के 14 ब्रांच में हड़ताल हेतु रेलकर्मियों का जानने विचार..(पढ़े पूरी खबर)… https://newstodayjharkhand.com/hadtal-yojna-rel-krmchariyon-ka-hadtal-ty-ecrku-ke-14-branch-men-hadtal-hetu-relkrmiyon-ka-janne-vichar-pdhe-pooree-khbr/

रेलकर्मियों स्ट्राइक बैलेट के लिए मतदान

NEWSTODAYJ : धनबाद रेल मंडल क्षेत्र में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों का हड़ताल तय माना जा रहा है.इसको लेकर हड़ताल पर जाने की हड़ताल योजना बनाई गई है। धनबाद रेल मंडल में ईसीआरकेयू के 14 ब्रांच में हड़ताल को लेकर रेलकर्मियों का विचार जानने के लिए स्ट्राइक बैलेट का प्रयोग आज से शुरू हुआ और मतदान 21 और 22 नवंबर तक चलेगा.

Ad Space

मतदान के आधार पर अबतक यह सामने आया है कि 99 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल के पक्ष में हैं। वही रेल यूनियन के सदस्य एन के खवास ने बताया कि ईसीआरकेयू के अलावे पूरे भारतीय रेलवे में सभी रेलवे जोन और कारखाना में हड़ताल के लिए यह मतदान एक ही साथ कराया जा रहा है.ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली हेतु संयुक्त फोरम का गठन किया गया है जो नये पेंशन प्रणाली को समाप्त कर पुराने सुनिश्चित पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन कर रहा है। अबतक प्रत्येक महीने की 21 तारीख को नये पेंशन योजना को समाप्त कर सभी को पुराने पेंशन का लाभ देने की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन प्रदर्शन किया जाता रहा है। 10 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों की संख्या में रेलकर्मियों सहित अन्य केन्द्रीय और राज्य के कर्मचारियों,शिक्षक संघों, रक्षा मंत्रालय के सिविल कर्मचारियों आदि ने उपस्थित होकर पुराने पेंशन की बहाली के लिए केन्द्र सरकार के समक्ष अपनी ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया है। और इसके बाद भी सरकार की नींद नहीं टूटी है। अतः 8 नवंबर को फेडरेशन के मुंबई सम्मेलन में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि पेंशन बहाली के लिए रेलकर्मियों द्वारा फेडरेशन के नेतृत्व में रेल हड़ताल किया जाएगा,और इस हड़ताल के लिए 21 और 22 नवंबर 2023 को रेल कर्मियों के पास यह मौका है कि वे अपना मत देकर इस हड़ताल का समर्थन करें।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"