27 July 2024

NEWSTODAYJ : बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के गुजरात कॉलोनी में घर में मजदूरी करने गया मजदूर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर भोजपुर कॉलोनी चास निवासी राजेंद्र ठाकुर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मजदूर गुजरात कॉलोनी निवासी विजय सिंह के घर मजदूरी करने गया था। काम करने के दौरान छत से नीचे गिर गया। जिसके कारण हाथ, पैर मे गंभीर चोटें आई हैं।

Ad Space

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"