27 July 2024

गिरिडीह:झारखंड के डुमरी उपचुनाव में I.N.D.I.A. प्रत्याशी बेबी देवी 17 हजार वोटों से जीती। उन्‍होंने अपने निकटतम NDA प्रत्‍याशी यशोदा देवी को हराया।

Ad Space

जानकारी हो कि पूर्व शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन से यह सीट खाली हुआ है। I.N.D.I.A. की ओर से यहां दिवंगत महतो की पत्नी बेबी देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से खड़ी है।
इसी तरह NDA ने यशोदा देवी को उम्मीदवार बनाया है। वह आजसू पार्टी की प्रत्याशी के रूप में खड़ी है।

मतगणना के दौरान दोनों प्रत्‍याशी आगे-पीछे होते रहे थे। 15वें राउंड की काउंटिंग के बाद बबीता देवी ने बढ़त बनाई। इसके बाद वोटों का अंतर बढ़ता गया। ये बढ़त अंतिम यानी 24 राउंड तक जारी रही।

24वें राउंड की मतगणना के बाद जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी को 1,35,480 वोट मिले। इसी तरह आजसू पार्टी प्रत्‍याशी यशोदा देवी को 1,18,380 वोट मिले। इसी तरह जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी 17,100 वोट से जीत गई।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"