27 July 2024

DHANBAD:धनबाद के टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में वरिष्ठ पत्रकार स्व राम जी यादव की 9वीं पुण्यतिथि फूल माला चढ़ाकर मनाया गया बतादें कि स्वर्गीय राम जी यादव के 9वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके पुत्र रोहित आर्यन भाई सुरेंद्र यादव वीरेंद्र यादव विजय सिन्हा वरुण वैद्य गोपाल चौबे अजय सरोज आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल सचिव डॉ देवेंद्र सरण राजेश कुमार विनोद कुमार सहित आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल बुजुर्ग लोगों ने उनके तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया

Ad Space

एवं उनके बताए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी वही रामजी यादव लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं रामजी यादव का सपना था धनबाद जिला में एक वृद्ध आश्रम का स्थापना किया जाए रामजी यादव की देखरेख में लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम का स्थापना किया गया था

वही लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम का स्थापना 2006में तीन दोस्तों ने मिलकर किया था स्व रामजी यादव स्वर्गीय मनोरंजन सिंह एवं नौशाद गद्दी ने मिलकर लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम की स्थापना की थी पर आज स्वर्गीय राम जी यादव और मनोरंजन सिंह इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके सपनों को साकार करने में उनके दोस्त एवं लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी सुधीर वर्णवाल डॉ देवेंद्र सरण सहित आश्रम के सभी सदस्य गण लगे हुए हैं

इन लोगों का मानना है कि स्व रामजी यादव एवं स्व मनोरंजन सिंह जी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि हमारी यह होगी कि आश्रम इसी तरह चलता रहे और आश्रम में निवास करने वाले माता पिता तुल्य बुजुर्गो की सेवा हमेशा हम सभी मिल कर करते रहे वही स्वरामजी यादव आज का सच न्यूज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर थे
वही पुण्यतिथि के मौके पर आश्रम के कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल ने स्व रामजी यादव के 9 वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला

वही आश्रम के सचिव डॉ देवेंद्र सरन ने भी राम जी के बताए गए मार्गदर्शन पर चलने की आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल वृद्ध लोगों को प्रेरणा दी

वही स्वर्गीय राम जी यादव के भाई सुरेंद्र यादव ने स्व राम जी यादव के बताए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी एवं उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"