27 July 2024

DHANBAD:धनबाद लोकसभा सीट: कांग्रेस और बीजेपी में टिकट को लेकर पहले आप पहले आप का गुपचुप खेल चल रहा है।

Ad Space

कांग्रेस भाजपा के उम्मीदवारी की घोषणा का इंतजार कर रही है।कांग्रेस दो गंभीर उम्मीदवारों पर विचार कर रही है।एक भूमिहार तो दूसरा राजपूत है। राजपूत उम्मीदवार बेरमो से छह बार विधायक रहे स्व राजेन्द्र सिंह के पुत्र कुमार गौरव हैं। कुमार गौरव झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं।लेकिन उनका घर द्वार गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है। धनबाद लोकसभा क्षेत्र में उनकी कोई पकड़ भी नहीं है।

मालूम हो कि उनके पिता स्व राजेन्द्र सिंह को 2004 में पार्टी ने टिकट ऑफर किया था , लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था।

इधर पार्टी ने कमिट किया है कि इसबार उम्मीदवार धनबाद से ही होगा।

लेकिन ये कांग्रेस है, इसके खेल बहुत निराले हैं। पिछले बार उम्मीदवारी के आवेदन के नाम पर 27 लोगों ने जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह के पास आवेदन के साथ 5-5 हजार रुपए जमा किये थे। लेकिन उन 27 आवेदनों से इतर 28वें व्यक्ति कीर्ति झा आजाद को टिकट दिया गया था। यहां ऊपर ऊपर ही सब तय होता है।

जितने की संभावना वाले को माइनस कर टिकट डमी उम्मीदवार को दे दी जाती है।कांग्रेस का ये हाल है कि जो पैसा खिलायेगा उसे टिकट मिल जाएगा क्यों न भाजपा को वाक ओवर मिल जाये।कुमार गौरव के सूत्रों का तर्क है कि यदि भाजपा से राजपूत उम्मीदवार होता है तो दो बाबूसाहब आमने सामने नहीं होंगे।अब बात रही मेटल यानी धातु मतलब भूमिहार की तो पार्टी के सर्वे के मुताबिक अशोक सिंह सबसे अव्वल हैं।भूमिहार जाति को टिकट मिलने से इंडि अलाएंस को गिरिडीह और कोडरमा में भी फायदा होगा।

रही बात भाजपा की तो चतरा में किसी गैर राजपूत को टिकट मिलने की संभावना प्रबल हो गयी है,लिहाजा धनबाद सीट हरहाल में राजपूत को ही मिलना है।

इधर उड़ती खबर के मुताबिक गिरिडीह से 5 बार के सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय भी टिकट पाने वाले संभावित प्रत्याशियों की होड़ से बाहर नहीं हुए हैं। पहला प्रयास धनबाद या गिरिडीह से भाजपा का टिकट मिले। अगर अन्ततः निराशा हाथ लगी तो वे गिरिडीह से झामुमो उम्मीदवार भी हो सकते हैं। अभी तक जेएमएम ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं किया है।भाजपा ने पूरे देश में कई लोगों का टिकट काटकर एक मजबूत विपक्ष बनने का रास्ता साफ कर दिया है। जो भाजपा कहती है कि विपक्ष मुक्त होगी देश की राजनीति,अब उसी के अंदर ज्वालामुखी तैयार होने लगा है।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"